फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: पैथोलॉजी सेंटरों पर एसडीएम टीम का छापा, दो को नोटिस

विज्ञापन
विज्ञापन
नरैनी। कस्बे में संचालित पैथोलाॅजी, एक्सरे सेंटरों का बुधवार को एसडीएम व सीएचसी अधीक्षक ने छापा मारकर दो पैथोलाॅजी सेंटर को नोटिस दिया है। उनके संचालकों से स्पष्टीकरण मांगा है। छापा मार कार्रवाई होते देख कई पैथोलॉजी सेंटर संचालक अपनी दुकानें बंद करके भाग निकले। बिना रजिस्ट्रेशन संचालित सेंटरों पर एसडीएम विकास यादव व सीएचसी अधीक्षक विपिन शर्मा ने पांच पैथोलॉजी सेंटरों का निरीक्षण किया। मौके पर दो सेंटरों की जांच की गई। यह मानक के विपरीत काम करते मिले। इस पर दोनों सेंटरों के संचालकों से स्पष्टीकरण मांगा है। शेष तीन पैथोलॉजी सेंटर अपनी दुकान बंद कर भाग निकले।
विज्ञापन

-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें