प्रसपा ने ज्ञापन दिया
अतर्रा (बांदा)। मुआवजा सहित विभिन्न मुद्दों को लेकर प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (लोहिया) ने राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन उप जिलाधिकारी को सौंपा। विधानसभा छेत्र प्रभारी व जिला सचिव हरिश्चंद्र सोनकर के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं द्वारा दिए ज्ञापन में आंधी-तूफान, अतिवृष्टि आदि दैवी आपदा से बर्बाद हुई सैकड़ों बीघे फसल का मुआवजा देने सहित किसानों के घरेलू बिजली बिल माफ, खराब पड़े हैंडपंप को दुरुस्त करवाने, घुमंतु परिवारों को मुफ्त खाद्यान्न सामग्री , प्राइवेट स्कूल एवं कॉलेजों में बढ़ी फीस वापस लेने आदि मांगें शामिल रहीं। सरकारी क्रय केंद्रों में किसानों का अनाज बिचौलियों की बजाय सीधे क्रय कराने की भी मांग की। एसडीएम जेपी यादव ने कार्रवाई का आश्वासन दिया।