फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्रा ने बनी एक दिन की प्रधानाचार्य

विज्ञापन
school,principal,doctor,collage,seat vacant - फोटो : BANDA
विज्ञापन
बांदा। मिशन शक्ति अभियान में शनिवार को पंडित दीनदयाल उपाध्याय राजकीय मॉडल इंटर कालेज, पचनेही में 9वीं की छात्रा अंजली साहू को एक दिन का प्रधानाचार्य बनाया गया। अंजली ने प्रधानाचार्य की सीट ग्रहण की। प्रधानाचार्य डा. अनीता सिंह ने उसे प्रधानाचार्य के रूप में अधिकार और कर्तव्य बताए। अंजली ने स्कूल के अभिलेखों और दैनिक गतिविधियों का अवलोकन और संचालन किया। अपनी ही सहेली/सहपाठी छात्रा को प्रधानाचार्य की सीट पर देखकर अन्य छात्राओं ने जोरदार स्वागत किया। प्रधानाचार्य अनीता ने कहा कि इससे बालिकाओं में आत्मविश्वास, प्रसन्नता और उत्साह देखा गया। अंजली साहू ने भविष्य में शिक्षक बनने की इच्छा जताई। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें