बांदा। नशीली दवा खिलाकर अनुसूचित जाति की युवती के साथ पड़ोसी ने दुष्कर्म किया। देहात कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी अनुसूचित जाति की युवती ने कोतवाली में दी तहरीर में बताया कि गांव के रविंद्र आरख ने उसके साथ घर में घुसकर 20 मई को नशीली दवा खिलाकर दुष्कर्म किया। घटना के लगभग डेढ़ माह बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ 14 जुलाई को रिपोर्ट दर्ज की है। घटना के समय उसके माता-पिता घर में नहीं थे। वह एक निमंत्रण में गए थे। देहात कोतवाली इंस्पेक्टर अनूप दुबे ने बताया कि दोनों पक्ष पहले शादी करने के लिए समझौते की बात कर रहे थे। शादी में राजी न होने के चलते युवती ने रिपोर्ट दर्ज कराई है।