फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: श्रेष्ठ परीक्षा में सत्यम की 118वीं रैंक, सेंट्रल एकेडमी में पढ़ेंगे

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी की ओर से कराई गई श्रेष्ठ परीक्षा में बिसंडा ब्लाॅक के उमरेहड़ा पूर्व माध्यमिक विद्यालय के कक्षा आठ के छात्र सत्यम ने देश में 118वीं रैंक हासिल की है। वअ अब लखनऊ स्थित सेंट्रल एकेडमी में पढ़ाई करेगा। कक्षा 9 से 12 तक की पढ़ाई और छात्रावास का खर्च सरकार उठाएगी।
विज्ञापन

प्रधानाध्यापक कमलेश कुमार गुप्ता ने बताया कि मई में कानपुर में यह परीक्षा आयोजित हुई थी। इसमें सफल छात्र-छात्राओं को देश के श्रेष्ठ हिंदी और अंग्रेजी माध्यम स्कूलों में निशुल्क प्रवेश और छात्रावास की सुविधा दी जाती है। यह परीक्षा एससी छात्र-छात्राओं के लिए होती है। सत्यम के साथ विद्यालय के तीन अन्य छात्रों का चयन इस वर्ष राष्ट्रीय आय और योग्यता आधारित परीक्षा 2024 में भी हो चुका है।
इसमें सफल छात्र-छात्राओं को कक्षा 9 से 12 तक हर साल 12 हजार रुपये छात्रवृत्ति सरकार से प्रदान की जाती है। इन प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए अतिरिक्त कक्षाएं संचालित की जाती हैं। इसमें बच्चों को प्रतियोगी परीक्षाओं की पुस्तक निशुल्क उपलब्ध कराई जाती हैं। संबंधित परीक्षाओं के मॉडल पेपर उपलब्ध कराकर बच्चों का टेस्ट भी लिया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें