फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: ऑनलाइन ड्यूटी हाजिरी के विरोध में उतरे सफाई कर्मी

Wed, 13 Sep 2023 12:06 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। पंचायती राज ग्रामीण सफाई कर्मचारियों ने ऑनलाइन ड्यूटी हाजिरी का विरोध किया है। एकजुट होकर कर्मचारी विकास भवन पहुंचे। उन्होंने ऑफिस व अधिकारियों के आवास में अन्य काम कर रहे कर्मचारियों को सफाई के कार्य में लाए जाने की मांग भी उठाई। अपर मुख्य सचिव पंचायती राज विभाग व डीपीआरओ को संबोधित ज्ञापन एडीपीआरओ शिव बिहारी शुक्ला को सौंपा।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश पंयायती राज ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष सूरज प्रसाद ने ज्ञापन में लिखा कि कर्मचारियों की न्याय और ग्राम पंचायत में टोली लगती है। इसके साथ ही कई कर्मचारी कार्यालयों से काफी अधिक दूरी पर काम करते हैं।
कर्मचारियों की ड्यूटी सुबह सात और आठ बजे से शुरू होती है, जबकि कार्यालय सुबह 10 बजे खुलते हैं। ऐसे में ऑनलाइन उपस्थिति दर्ज करना मुश्किल है। इससे कर्मचारियों को काफी परेशानी होगी और कार्य में भी दिक्कतें आएंगी।
विज्ञापन

कर्मचारियों से सफाई के अलावा ऑफिस व आवासों में अन्य कार्य भी लिए जा रहे हैं। इनसे कर्मचारियों को मुक्त किया जाना चाहिए। कर्मचारियों की संख्या कम है, इसलिए सफाई कर्मचारियों को इसी कार्य की जिम्मेदारी दी जानी चाहिए। इस दौरान संगठन से जुड़े सफाई कर्मचारी शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें