फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: प्रादेशिक संगीत प्रतियोगिता में अव्वल रहे साकेत

विज्ञापन
विज्ञापन
अतर्रा। उत्तर प्रदेश संगीत नाटक अकादमी द्वारा आयोजित स्वर्ण जयंती प्रादेशिक शास्त्रीय एवं सुगम संगीत प्रतियोगिता में कस्बा निवासी ध्रुपद धमार गायक साकेत कुमार को प्रथम स्थान प्राप्त हुआ। मंगलवार को ब्रह्म विज्ञान इंटर कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम में उन्हें प्रशस्तिपत्र और मेडल देकर सम्मानित किया गया। प्रधानाचार्य शिवदत्त त्रिपाठी ने बताया कि वर्तमान समय में साकेत ग्वालियर में रहकर संगीत शिक्षा प्राप्त कर रहे हैं। इसके पूर्व भी वह चित्रकूट संभाग की प्रतियोगिता में प्रथम आए थे। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय गुरु अभिजीत सुखदाणे व माता-पिता को दिया। उनकी उपलब्धि पर शीतल, सौरभ, विक्रम, रमेशचंद्र मौर्य ने हर्ष व्यक्त किया। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें