फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंदिर में खुदाई से ग्रामीणों का हंगामा

Tue, 21 Jun 2016 11:46 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
विज्ञापन
खप्टिहाकलां में दफीनेबाजों द्वारा खोद कर क्षतिग्रस्त किया गया प्राचीन मंदिर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
खप्टिहाकलां। प्राचीन तालाब की खुदाई में निकले खजाने को ठेकेदार द्वारा गायब कर देने की अफवाह पर ग्रामीणों ने हंगामा खड़ा कर दिया। एसडीएम समेत पुलिस अधिकारियों ने मौके का निरीक्षण किया। उधर, ग्रामीणों ने खुलासा न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है। यहां बस स्टैंड के पास चंदेल कालीन प्राचीन प्रेम तालाब के बीच जीर्णशीर्ण हालत में शिव मंदिर था। सिंचाई विभाग ने इसे खुदाई के लिए एक ठेकेदार को काम सौंप दिया। लगभग 15 दिन से ठेकेदार खुदाई करा रहा था। ग्राम प्रधान प्रतिनिधि जाहर सिंह ने बताया कि उन्होंने ठेकेदार को तालाब खुदाई के दौरान चबूतरे व मंदिर पर ग्रामीणों की इजाजत के बिना खुदाई न करने की हिदायत दी थी। इसके बावजूद सोमवार की रात ठेकेदार ने जेसीबी से खुदाई करा ली। उधर, खबर फैल गई कि खुदाई मेें खजाना निकला है। ठेकेदार ले गया है। सैकड़ों लोगों की भीड़ जमा हो गई। चौकी प्रभारी राजेंद्र यादव ने जेसीबी और चालक व ठेकेदार को पकड़ कर पूछताछ की। एसडीएम पैलानी प्रहलाद सिंह, सीओ यशवीर सिंह, थानाध्यक्ष पैलानी कृष्णवीर सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों को जांच का भरोसा दिलाया। ग्रामीणों का कहना था कि अब तक तालाब की खुदाई दिन में होती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें