फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: आरटीओ कार्यालय बंद, कामकाज प्रभावित

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। संभागीय परिवहन कार्यालय का शुक्रवार को शटर बंद मिला। बगल से छोटे दरवाजे से ही लोग एंट्री करते नजर आए। वहां ड्राइविंग लाइसेंस बनाने का काम फिलहाल ठप है। अन्य कार्य कच्छप गति से हो रहे हैं। सारथी पोर्टल की मेंटेनेंस की वजह से 18 मई तक साइट ठप है। 19 मई को शनिवार होने की वजह से कोई काम नहीं होगा और 20 मई को मतदान का महापर्व है। संभागीय परिवहन कार्यालय के ज्यादातर कर्मचारियों को चुनाव ड्यूटी पर लगा दिया गया है। ऐसे में कर्मचारियों की कमी भी काम में खलल पैदा कर रही है। अब मंगलवार से ही कर्मचारियों के वापस आने और साइड चलने पर ड्राइविंग लाइसेंस के अलावा अन्य कार्य गति पकड़ेंगे। संभागीय परिवहन कार्यालय द्वारा कोई नोटिस चस्पा न किए जाने की वजह से दूरदराज से आए तमाम लोगों को बैरंग वापस लौटना पड़ रहा है। संभागीय परिवहन कार्यालय का शटर तक नहीं खोला जा रहा। दरवाजे से ही लोग एंट्री कर रहे हैं।
विज्ञापन



टैक्स जमा होने के साथ परमिट बनाए जा रहे

संभागीय परिवहन कार्यालय में तैनात कनिष्ठ सहायक मयंका पांडेय ने बताया कि वर्तमान में साइट ठप होने की वजह से ड्राइविंग लाइसेंस के न तो आवेदन हो पा रहे हैं और न ही लर्निंग लाइसेंस को परमानेंट संबंधी कार्य हो पा रहा है। बताया कि टैक्स जमा कराने के साथ ही परमिट आदि के कार्य किए जा रहे हैं। बाकी कार्य बंद हैं। उन्होंने कहा कि 22 मई से काम रफ्तार पकड़ेगा।


कार्यालय में मिले दो कर्मचारी

बांदा। गुरुवार को संभागीय परिवहन कार्यालय में कनिष्ठ सहायक मयंका पांडेय और सुपरवाइजर अखिलेश प्रजापति मौजूद मिले। इसके अलावा दो और कर्मचारी वहां मौजूद थे। बताया गया कि चुनाव ड्यूटी में कर्मचारियों की ड्यूटी लगी है। वह प्रशिक्षण और चुनाव संबंधी अन्य कार्यों में व्यस्त है। मतदान के बाद ही कर्मचारी वापस आएंगे और सभी काम सुचारु रूप से शुरू हो सकेंगे।
विज्ञापन



क्या कहते हैं जिम्मेदार

सारथी पोर्टल के मेंटेनेंस की वजह से तीन दिन तक साइट ठप होने की वजह से ड्राइविंग लाइसेंस संबंधी कार्य नहीं हो पाए। वर्तमान में टैक्स जमा हो रहा है और परमिट संबंधी कार्य किए जा रहे हैं। कुछ कर्मचारी चुनाव ड्यूटी पर हैं। मतदान के बाद सभी कार्य सुचारु रूप से किए जाएंगे। -शंकर सिंह, एआरटीओ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें