फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: टाटा सफारी से बरामद हुए 28 लाख रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। निर्वाचन आयोग की उड़नदस्ता टीम ने एक टाटा सफारी से 28 लाख रुपये बरामद किए हैं। इनकम टैक्स विभाग के अधिकारियों ने जांच की। साक्ष्य न मिलने पर रुपये कोषागार के डबल लाॅक में रखवा दिया गया है। संदेह है कि यह रकम चुनाव में खर्च करने के लिए आ रही थी।
विज्ञापन


नरैनी विधानसभा के उड़नदस्ता-सात के कार्यकारी मजिस्ट्रेट प्रहलाद सिंह शनिवार को नरैनी के बिसंडा दतौरा मोड़ पर जांच कर रहे थे। बिसंडा की ओर से आ रही टाटा सफारी को रोककर चेक किया तो उसमें 28 लाख रुपये मिले। कार्यकारी मजिस्ट्रेट ने इसकी जानकारी इनकम टैक्स अधिकारियों को दी। मौके पर पहुंचे इनकम टैक्स अधिकारी रजनीश द्विवेदी व इनकम टैक्स इंस्पेक्टर हरिश्चंद्र ने जांच की, लेकिन अतर्रा निवासी पैसों के दावेदार बृजेश कुमार द्विवेदी उन्हें संतुष्ट नहीं कर सके। न ही पैसे के संबंध में कोई साक्ष्य दिए। लिहाजा इनकम टैक्स अधिकारियों की हरी झंडी के बाद इस नकदी को कोषागार के डबल लाक में रखवा दिया गया। इस मौके पर एसआई वीरेंद्र कुमार, कांस्टेबल नितिन, मुकेश, नेहा जायसवाल आदि मौजूद रहे। उधर, कोषाधिकारी विनोद कुमार ने बताया कि पैसे की जांच की जा रही है। दावेदार साक्ष्य उपलब्ध कराता है तो पैसा रिलीज भी हो सकता है। एडीएम राजेश कुमार का कहना है कि संदेह है कि यह रकम लोकसभा चुनाव में खर्च करने के लिए आ रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें