फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: अवैध खनन पर 24 लाख रुपये जुर्माना

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। पट्टे की आड़ में अवैध खनन करने पर पट्टाधारक पर 24 लाख का जुर्माना किया गया। पट्टाधारक को नोटिस देकर तीन दिन में जवाब मांगा गया है। जिले में पट्टे की आड़ में मौरंग का अवैध खनन व परिवहन धड़ल्ले से हो रहा है। डीएम के निर्देश पर खनिज विभाग व प्रशासन ने ताबड़तोड़ छापेमारी शुरू कर दी है।
विज्ञापन

शुक्रवार को एसडीएम सदर रजत कुमार व खनिज अधिकारी ने पथरी खदान खंड-दो में छापेमारी कर जांच में खनन क्षेत्र से इतर 2644 घन मीटर अवैध खनन पाए जाने पर 24 लाख रुपये का जुर्माना किया। साथ ही पट्टाधारक अवधेश त्रिपाठी को नोटिस जारी किया है कि वह तीन दिन में कारण स्पष्ट करें। अन्यथा जुमार्ना वसूलने की कार्रवाई की जाएगी। इसके पूर्व नरैनी, जसपुरा आदि मे भी कार्रवाई की गई है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें