फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: रॉयल ईगल्स ने जीती ट्रॉफी

विज्ञापन
विज्ञापन
तिंदवारी। कस्बे में चल रहे टीसीएल-02 क्रिकेट प्रतियोगिता का फाइनल मैच रविवार को रॉयल किंग्स व रॉयल ईगल्स के बीच खेला गया। जिसमें रॉयल किंग्स ने टॉस जीत कर रॉयल ईगल्स को बल्लेबाजी करने का मौका दिया। रॉयल ईगल्स ने बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 15 ओवर में 6 विकेट खो कर 136 रन बनाए। सबसे ज्यादा खिलाड़ी जीतू ने 8 चौके व 3 छक्के लगाकर 61 रन बनाए।
विज्ञापन

लक्ष्य का पीछा करने उतरे रॉयल किंग्स के 10 रन में दो ही तो खिलाड़ी आउट हो गए। पारी को सम्हालते हुए कप्तान राहुल व केशव की जोड़ी ने 77 रन बना कर टीम को मजबूत स्थित में पहुंचाया। लेकिन 131 रन में ही रॉयल किंग्स के खिलाडी ऑल आउट हो गये और रॉयल ईगल्स ने 5 रनों से मैच जीत कर ट्रॉफी पर कब्जा कर लिया। 151 रन व पांच विकेट लेने पर मैन ऑफ द सीरीज आदित्य श्रीवास्तव को घोषित किया गया। जागे का बेस्ट बॉलर व प्रियांशू को बेस्ट फील्डर घोषित किया गया।
अंपायर मनोज त्रिपाठी व आकाश गुड्डू रहे। कमेंट्री अभिषेक शुक्ला व शिवा श्रीवास्तव ने की। चेयरमैन प्रतिनिधि रमेशचंद्र साहू व आयोजक सचिन श्रीवास्तव ने खिलाडियों को पुरस्कार सौंपे। इस दौरान डॉ. देवेंद्र गोयल, राहुल सैनी, शारदा द्विवेदी आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें