फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: शहजादी को बचाने के लिए रोटी बैंक सोसाइटी राष्ट्रपति को भेजा ज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। रोटी बैंक सोसाइटी ने भारत की बेटी को दुबई में मृत्युदंड से बचाने और उसके गुनहगारों को सजा दिलाने के लिए कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। एक हजार लोगों का हस्ताक्षरयुक्त ज्ञापन राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री को भेजा। मामले की किसी निष्पक्ष एजेंसी से कराने की मांग की।
विज्ञापन


ज्ञापन में बताया कि मटौंध थाना क्षेत्र के गोयरा मुगली गांव की रहने वाली समाजसेवी शहजादी को फेसबुक से दोस्ती कर युवक उसे आगरा ले गया। वहां से उसे दुबई भेज दिया। जहां उसे तमाम यातनाएं दी गईं। विरोध करने पर 10 वर्षीय बालक की हत्या में फंसा दिया गया। वहां की अदालत ने उसे मृत्युदंड की सजा सुनाई है।
ज्ञात हुआ है कि उसे 21 सितंबर को मृत्युदंड दिया जाना है। उसे बचाने के लिए हर संभव प्रयास किए जाएं। उधर, शहजादी के पिता ने बेटी को बहलाकर आगरा ले जाकर दुबई भेजने व वहां यातनाएं देने के संबंध में केस दर्ज कराया है। अगर शहजादी को मृत्युदंड दे दिया जाता है तो उसे इस मुकाम तक ले जाने वाले बरी हो जाएंगे।
विज्ञापन


सोसाइटी ने राष्ट्रपति व पीएम से मामले की निष्पक्ष एजेंसी से जांच कराने व जांच होने तक दुबई सरकार पर मृत्युदंड स्थगित करने के लिए दबाव डालने की मांग की है। रोटी बैंक ने बताया कि इसके पूर्व भी सोसाइटी ने राष्ट्रपति व प्रधानमंत्री को ज्ञापन भेजा था, लेकिन शहजादी को बचाने व उसके गुनहगारों को सजा दिलाने के कोई प्रयास नहीं किए गए। अध्यक्ष रिजवान अली, संगठन मंत्री सुनील सक्सेना, उपाध्यक्ष मो.सलीम, मो.शमीम, रीना कन्नौजिया, रिया खान, प्रीती शिवहरे, सद्दू अली, अलीमुद्दीन, रफीक खान, महेंद्र पाल, संतोष कुमार, रेशमा खान, नग्गो खातून आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें