संवाद न्यूज एजेंसी
बड़ोखर बुजुर्ग। पुलिस बनकर बाइक सवार दाे लुटेरों ने बाइक सवार को रोककर लूट लिया। पिस्टल लगाकर उसकी सोने की चेन और अंगूठी उतरवा ली और भाग निकले। पीड़ित ने थाने में सूचना दी। पुलिस ने घटनास्थल का मौका मुआयना किया। आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले तो उसमें बाइक सवार लुटेरे दिखे हैं। पुलिस जांच कर रही है।
गिरवां थाना क्षेत्र के कस्बा निवासी दिनेश अग्निहोत्री बुधवार को सुबह करीब आठ बजे चाैराहे वाले अपने घर से बस्ती के अंदर स्थित घर चाचा के घर पितर मिलौनी कार्यक्रम में शामिल होने बाइक से जा रहा था। थाने से महज 100 मीटर पहले गैस एजेंसी के पास बांदा की ओर से बाइक सवार मास्क लगाए दो युवक आए और उससे कहा कि इतनी देर से आवाज लगा रहे हैं, तुम बाइक क्यों नहीं रोक रहे हो।
हम लोग पुलिस वाले हैं, बाइक के कागज दिखाओ। दिनेश अग्निहोत्री ने पुलिस को बताया कि उसके बाद एक बदमाश ने उसके कमर में पिस्टल लगा दी और एक तरफ ले गया। वहां उसकी जंजीर और अंगूठी उतारने को कहा। अंगूठी न उतरने पर दूसरे युवक ने कटर से उसकी अंगूठी काटकर उतारी और जान से मारने की धमकी देकर भाग निकले। दिनेश ने बताया कि उसने तत्काल थाने पहुंचकर घटना की जानकारी दी। द