फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: कैटरिंग व्यापारी को लूटकर ट्रेन से फेंका, गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। दिल्ली से कैटरिंग का व्यापार करके तीन साल बाद लौट रहे कैटरिंग व्यापारी को लूटकर चलती ट्रेन से नीचे फेंक दिया। वह गंभीर रूप से घायल हो गया। लुटेरे उसके पास से 30 हजार रुपये और 16 हजार कीमत का मोबाइल फोन और कपड़ों से भरा बैग ले गए। घायल व्यापारी ने रेल ट्रैक से बाहर पहुंचकर ढाबे वालों को जानकारी दी, तब जाकर मटौंध थाना पुलिस को सूचित किया गया। घायल को गंभीर हालत में जिला अस्पताल भर्ती कराया गया, जहां से उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

बबेरू कोतवाली क्षेत्र के निभौर गांव निवासी दिलीप निषाद (25) दिल्ली के महिपालपुर में होटलों में खाना आर्डर करने का व्यापार करता है। वह तीन साल बाद निजामुद्दीन दिल्ली से महाकौशल एक्सप्रेस से अपने गांव वापस आ रहा था। खैराडा जक्शन व मटौंध स्टेशन के बीच रविवार को सुबह पांच बजे जब वह ट्रेन के शौचालय से निकलकर सीट में आ रहा था।
ट्रेन में सवार चार लुटेरों ने उसके साथ छीना झपटी करते हुए उसकी जेब में पड़े 30 हजार रुपये व 16 हजार कीमत का मोबाइल फोन छीन लिया। उसके बैग में रखे कपड़े वगैरह भी छीनकर उसे ट्रेन से नीचे फेंक दिया। उसके पर्स में महज 8,890 रुपये बचे थे। घायल व्यापारी ने जिला अस्पताल में बताया कि वह किसी तरह से पास के ढाबे पर पहुंचा। वहां उसने अपनी आपबीती बताई तब वहां के लोगों ने पुलिस को फोन किया।
विज्ञापन

मौके पर मटौंध थाना पुलिस पहुंची। उन्होंने व्यापारी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। बताया कि लुटेरे कुलपहाड़ स्टेशन से चढ़े थे। व्यापारी ने बताया कि वह छह भाइयों में तीसरे नंबर का है। उसकी शादी नहीं हुई है। वह 16 साल की उम्र से दिल्ली में कमा रहा था।
उधर, मटौंध थानाध्यक्ष रामदिनेश तिवारी ने बताया कि अभी तहरीर नहीं मिली है। घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उसे हायर सेंटर रेफर किया गया है। घटना की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें