फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: रोडवेज कर्मचारियों ने किया जनजागरण, समस्या समाधान की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। उत्तर प्रदेश रोडवेज कर्मचारी संघ पदाधिकारियों के साथ रोडवेज कर्मचारियों ने सोमवार को मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट और क्षेत्रीय प्रबंधक चित्रकूटधाम मंडल को सौंपा। ज्ञापन में पदाधिकारियों ने समस्याओं का समाधान किए जाने की मांग की है।
विज्ञापन

ज्ञापन में संघ पदाधिकारियों कहा कि मृतक आश्रितों को तत्काल नियुक्ति दी जाए। इसके साथ ही संविदा और आउट सोर्सिंग कर्मचारियों के लिए नियमावली लागू की जाए। प्राइवेट बसों की तरह निगम की बसों में टैक्स समानता करने के अलावा बकाया 12 प्रतिशत डीए दिए जाने, महंगाई के मद्देनजर संविदा कर्मचारियों के वेतन में वृद्धि किए जाने आदि मांगें शामिल रहीं। जनजागरण कार्यक्रम की अध्यक्षता क्षेत्रीय अध्यक्ष गोपाल नारायण श्रीवास्तव ने किया जबकि संचालन की जिम्मेदार मोहर खान ने निभाई। इस दौरान आरके वर्मा, ओमप्रकाश गुप्ता, रामकरन, शिवशरन सिंह, वंशगोपाल, महेश कुमार, जेके गुप्ता, राजेश तोमर, अनीस खान और मोहनलाल समेत आधा सैकड़ा कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें