फोटो -1- गिरवां कस्बे में पाइपलाइन में लीकेज से सड़क पर बहता पानी। संवाद
गिरवां। कस्बे के बस स्टॉप समेत कई स्थानों पर जल जीवन मिशन की पाइपलाइन में लीकेज से नई बनी सड़कें खराब हो रही हैं।
ग्रामीणों का आरोप है कि करीब दो वर्ष से पाइपलाइन बिछाने का कार्य चल रहा है, लेकिन लीकेज की समस्या दूर नहीं की जा सकी है। नलों में पानी नहीं आ रहा।
बस स्टॉप पर नहर के पास पाइपलाइन लीकेज से सड़क पर पानी बहता है। इसी तरह गिरवां गेट और बस्ती में मुख्य मार्ग के पास भी लीकेज की समस्या बनी हुई है।
ग्रामीण रामचरण, रामकुमार, राजेश कुमार, सुरेश कुमार व आशीष सहित अन्य ने अधिकारियों से पाइपलाइन की जांच कर दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है। उनका कहना है कि विभागीय दावों के बावजूद गांव के हर घर तक नल से जल नहीं पहुंच रहा है।