फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: यमुना में नहाते समय रिक्शा चालक की डूबने से गई जान

विज्ञापन
विज्ञापन
राजापुर (चित्रकूट)। यमुना नदी में नहाते समय गहरे पानी में जाने से अधेड़ डूब गया। करीब एक घंटे बाद बाहर बाहर निकाला और आनन-फानन प्राइवेट चिकित्सालय ले गए। जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया है। घटना से परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

ये घटना राजापुर कस्बे में गुरुवार की दोपहर लगभग 11 बजे हुई। बताया गया कि केवटरहा मोहल्ले निवासी कामता निषाद (50) यमुना नदी के बाबा घाट में नहाने गया था। अचानक गहरे पानी में जाने से डूब गया। घाट के किनारे मोहल्ले की कुछ औरतें व बच्चे नहा रहे थे।
डूबने की सूचना परिवार वालों की दी। इस पर पुत्र देवीदयाल, राजबाबू, छोटू, प्रीतम व पड़ोसियों ने यमुना नदी में काफी देर तक खोजबीन किया। करीब एक घंटे बाद बाहर निकाल पाए और प्राइवेट चिकित्सालय ले गए। जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। घटना से परिवार में कोहराम मच गया। मृतक रिक्शा चलाकर परिवार का भरण पोषण करता था। पत्नी सावित्री देवी गल्ले की दुकान में मजदूरी करती है। तीन पुत्र, एक पुत्री है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें