फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संशोधित : पति के चरित्र पर शक करने से आहत महिला ने जहर खाकर दी जान

Mon, 03 Nov 2025 12:45 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। पति के चरित्र पर शक करने को लेकर घर में हुए झगड़े से आहत होकर महिला ने जहर खाकर जान दे दी।
विज्ञापन


गिरवां थाना क्षेत्र के खानपुर गांव के कबरे का पुरवा निवासी जीतेंद्र ने बताया कि उसकी चाची रामदेवी (40) ने पांच दिन पहले घर में जहर खा लिया था। हालत बिगड़ने पर परिजनों ने उसे रानी दुर्गावती मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया था। यहां रविवार की सुबह इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। भतीजे के मुताबिक रामदेवी के पति मनप्यारे मजदूरी करते हैं। रामदेवी अपने पति के चरित्र पर शक करतीं थीं। इसी बात को लेकर पति-पत्नी में अक्सर विवाद होता रहता था। इससे पहले भी रामदेवी जहर खाकर खुदकुशी करने का प्रयास कर चुकी हैं। पति के चरित्र पर शक से परेशान होकर उन्होंने यह आत्मघाती कदम उठाया है। उनके एक पुत्र दो पुत्री हैं। साल भर पहले बड़ी बेटी की शादी भी की है। गिरवां थाना इंस्पेक्टर सुरेश सैनी ने बताया कि पति-पत्नी के आपसी विवाद के चलते जहर खाकर खुदकुशी की है। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें