फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: अभद्रता कर मारपीट करने में तीन पर रिपोर्ट

Thu, 27 Jul 2023 12:37 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
विज्ञापन
विज्ञापन
अभद्रता कर मारपीट करने में तीन पर रिपोर्ट
विज्ञापन


नरैनी। गांव के दबंगों ने एक व्यक्ति के साथ अभद्रता कर लाठी डंडों से पीटकर घायल कर दिया। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने तीन के खिलाफर रिपोर्ट दर्ज की है।

कोतवाली क्षेत्र के पिपरहरी गांव निवासी राजेंद्र सिंह ने कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि 25 जुलाई की रात आठ बजे वह अपने गांव जा रहा था। तभी गांव के दबंग जगमोहन के घर के सामने शराब पी रहे थे। उसे देखकर अभद्रता करने लगे। मना करने पर उन्होंने लाठी-डंडों से पीट दिया। राजेंद्र की तहरीर पर कोतवाली में आरोपी जगमोहन सिंह, बबलू सिंह, ब्रजराज ङ्क्षसह के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। उधर, कोतवाली क्षेत्र की पिपरहरी गांव निवासी ऊषा ने थाने में तहरीर देकर बताया कि सोनू उसके सात हजार रुपये लिए है। रुपये मांगने पर उन्होंने घर में घुसकर पति के साथ मारपीट की। महिला की तहरीर पर सोनू के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।


महिला को धमकाने पर दो पर रिपोर्ट

नरैनी। दुकान के सामने दो युवकों द्वारा नशे में अभद्रता कर मारपीट करने के मामले में पुलिस ने दो के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।

कांलिजर थाना क्षेत्र के तरहटी कालिंजर गांव निवासी गोमती ने थाने में दी तहरीर में बताया कि गांव में गोरे की दुकान किराए में लेकर सिलाई का काम करती हैं। सोमवार की शाम पांच बजे दुकान के सामने गांव के परमेश्वरीदीन व शिवप्रसाद शराब पीकर अभद्रता कर रहे थे। उन्होंने कहा कि अगर दुकान खाली नहीं करोगी तो जान से मार देंगे। महिला की तहरीर पर कालिंजर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन
विज्ञापन



पान मसाला और नकदी चोरी

बदौसा। थाना क्षेत्र के बंगाली पुरवा अस्पताल के सामने पान की गुमटी का ताले की कुंडी उखाड़कर चोरों ने पान मसाला व सामान व नगदी चोरी कर ले गए।

बंगालीपुरवा निवासी सुनीता ने थाने में दी तहरीर में बताया कि उसकी पान की गुमटी पर चोरों ने धावा बोलकर पान मसाला और दो हजार रुपये नगद चुरा लिए। थाना पुलिस ने जांच कर चोरी की रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें