फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda: रामबाबू बोला- दूसरे धर्म में शामिल होना चाहता हूं, ग्रामीण बोले- मानसिक रूप से बीमार है, चार पर रिपोर्ट

Fri, 20 Oct 2023 12:37 AM IST
कानपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा

सार

Banda News: युवक के एसपी कार्यालय पहुंचने पर प्रधान सुरेश कुमार व पिता पवन तिवारी भी एसपी कार्यालय पहुंच गए। उन्होंने कहा कि रामबाबू मानसिक रूप से बीमार है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बांदा जिले के गिरवां थाना क्षेत्र में चार लोगों पर एक युवक को धर्म परिवर्तन कराने के लिए बहकाने का आरोप लगाया गया है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है। गिरवां थाना क्षेत्र के जखनी गांव निवासी रामबाबू तिवारी ने गुरुवार को एसपी अंकुर अग्रवाल को शपथ पत्र सौंपकर बताया कि वह अपनी इच्छा से हिंदू धर्म से दूसरे धर्म में शामिल होना चाहता है।

विज्ञापन

उसने दूसरे धर्म का नाम भी रख लिया। इस कार्य में उसका परिवार व गांव वाले साथ नहीं दे रहे हैं। उसे मानसिक रूप से बीमार होने की बात कह रहे हैं। वह उस धर्म के नियमों के अनुसार दिनचर्या भी व्यतीत करने लगा है। युवक के एसपी कार्यालय पहुंचने पर प्रधान सुरेश कुमार व पिता पवन तिवारी भी एसपी कार्यालय पहुंच गए। उन्होंने कहा कि रामबाबू मानसिक रूप से बीमार है।
वह वह आए दिन बिना कपड़ों के कभी मंदिर तो कभी दूसरे धर्म के स्थल पर जाता है। पवन ने थाने में दी तहरीर में बताया कि उसके बेटे को गांव के छोटा मास्टर, रज्जू खां, अफजल और महबूब धर्म परिवर्तन करने के लिए बहकाते हैं और जबरन उसका धर्म परिवर्तन कराना चाहते हैं। इस मामले में पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। जांच कर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें