अतर्रा। पहली पत्नी के रहते दूसरी पत्नी से शादी करने की शिकायत पीड़िता ने एसपी से शिकायत कर न्याय की मांग की है।
बनसखा गांव निवासी सपना उर्फ रूपा कुशवाहा ने दी तहरीर में बताया कि आठ मई 2023 को कोतवाली अतर्रा कोतवाली क्षेत्र के अतर्रा ग्रामीण के सबदापुरवा निवासी राजेश कुशवाहा से उसकी शादी हुई थी। शादी के बाद राजेश उसे अपने साथ सूरत ले गया। वहां से भाई एक महीने के लिए गांव बनसखा लेकर आया। 29 फरवरी एक नंबर से फोन आया कहा राजेश की पत्नी बोल रहीं हूं। राजेश मेरा पति है। फोन करने वाली महिला की बात सुनकर वह गश खाकर गिर पड़ी। महिला और बच्ची का रिश्ता पूछने पर पति राजेश ने उसे पत्नी और बेटी बताया और कहा तुम्हें इन्हीं के साथ रहना है। पहले शादीशुदा होने और धोखा देने की बात कही तो पति सहित ससुरालियों ने बुरी तरह से मारपीट करके घायल कर दिया। पीड़िता एसपी से प्रकरण बताया और मामले की तहरीर दी। तहरीर पर आरोपी पति सहित ससुराल पक्ष के पांच सदस्यों के खिलाफ महिला थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई है।