नरैनी। बिसंडा थाना क्षेत्र के हस्तम तकुली गांव निवासी राजानाती ने कोतवाली नरैनी में तहरीर देकर बताया कि नौ अक्टूबर को धरमपुर के हर्दी गांव निवासी दामाद फूलचंद बाइक से पत्नी कलमतिया को बैठाकर अपने गांव जा रहा था। शाम पांच बजे पडमई स्कूल के पास एक बाइक चालक ने सामने से टक्कर मार दी। जिससे दोनों लोग गंभीर घायल हो गए। उन्हें सीएचसी से मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया था। मेडिकल कॉलेज में कलमतिया को डॉक्टरो ने मृत घोषित कर दिया। जबकि दामाद का इलाज अभी भी चल रहा है। पुलिस ने गैरइरादतन हत्या में बाइक चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।