फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: दरोगा व दो सिपाही समेत छह के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

Tue, 19 Sep 2023 01:04 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। पुलिस अभिरक्षा में मारपीट करने व धन उगाही का दबाव बनाने के मामले में एक दरोगा व दो सिपाही समेत छह के खिलाफ सदर कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज की गई है। अदालत के आदेश पर दर्ज मामले की जांच पुलिस ने शुरू कर दी है।
विज्ञापन

सदर कोतवाली क्षेत्र के कैंप का पुरवा डिलौरा निवासी प्रेमचंद्र ने बताया कि 25 जुलाई 2023 की शाम को वह खेत से घर लौटा था। इसी बीच तत्कालीन दरोगा मुन्नीलाल, सिपाही जयनारायण व राहुल देव समेत तीन अज्ञात सिपाही उसके घर पहुंचे। गाली देते हुए उससे 50 हजार रुपये मांगे।
रुपये न देने पर इनकाउंटर करने की धमकी दी। कहा कि तुमने जमीन बेची है तो उसमें हमारा हिस्सा नहीं दोगे तो फर्जी मामले में फंसा देंगे।परिजनों ने विरोध किया लेकिन आरोपित उसे घसीटकर कोतवाली ले गए और वहां मारपीट की। करीब 24 घंटे बाद उसे छोड़ दिया। इसके बाद उसने मेडिकल परीक्षण व कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराने का प्रयास किया, लेकिन उसकी सुनवाई नहीं हुई।
विज्ञापन

पीड़ित ने बताया कि इसके बाद उसने अदालत की शरण ली। 19 अगस्त को अदालत के आदेश पर सभी आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने के आदेश हुए। अधिवक्ता रामकृष्ण ने बताया कि अदालत के आदेश के बाद भी कई दिनों तक पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की। जिस पर दोबारा अदालत में प्रार्थना पत्र दिया गया।
इसके बाद सोमवार को कोतवाली में दरोगा समेत तीन नामजद व तीन अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। कोतवाल अजीत कुमार पांडेय ने बताया कि मामले की विवेचना की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें