फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: ईएमओ ने मरीज के परिजनों के खिलाफ दर्ज कराई रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। जिला अस्पताल स्थित ट्रामा सेंटर में मरीज के तीमारदाराें के साथ अभद्रता व मारपीट करने के मामले में अब ईएमओ डॉ. प्रदीप गुप्ता ने न्यायालय के आदेश पर दो महिलाओं समेत चार लोगों के खिलाफ कोतवाली नगर में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

सीजेएम न्यायालय में दायर किए गए वाद में जिला अस्पताल के ट्राॅमा सेंटर में तैनात ईएमओ डॉ. प्रदीप गुप्ता ने बताया कि वह 15 जून को सांयकालीन ड्यूटी पर थे। तभी बबेरू कोतवाली क्षेत्र के अहार गांव निवासी कमलिया (50) को बबेरू सीएचसी से रेफर होने पर उसके परिजन ट्रामा सेंटर लाए थे। उसने फंदा लगाकर खुदकुशी करने का प्रयास किया था। महिला को देखकर इलाज के निर्देश दिए थे। तभी महिला के देवर ने उनका कॉलर पकड़कर धमकाया था। तभी वह दो महिलाओं के साथ आ गया और अभद्रता करते हुए मारपीट की थी। जिस पर वार्ड ब्याय रिषभ व फार्मासिस्ट विजय सिंह ने बचाया। न्यायालय के आदेश पर दो महिलाओं समेत चार लोगों के खिलाफ कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज की गई है। उधर, शहर कोतवाल पंकज सिंह ने बताया कि न्यायालय के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। इससे पूर्व मरीज के परिजनों की तहरीर पर डॉक्टर, फार्मासिस्ट व वार्ड ब्याय के खिलाफ पूर्व में भी रिपोर्ट दर्ज है। उसकी विवेचना की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें