फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: दहेज उत्पीड़न में पति समेत चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
अतर्रा। बिसंडा के गडांव गांव निवासी उर्मिला ने थाने में दी तहरीर में बताया कि उसकी शादी 20 अप्रैल 2022 को मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले के कीरतपुर कला गांव निवासी बाबू प्रजापति से हुई थी। शादी के बाद पति बाबू, जेठ संतोष, बाबूराम उर्फ बब्बू, सास देवरती व जेठानी कल्ली उस पर एक लाख रुपये दहेज लाने का दबाव बनाते रहे। जब उर्मिला ने आर्थिक असमर्थता जताई तो उसके साथ मारपीट की गई। तंग आकर वह मायके आ गई। उसने बताया कि उसके दो बच्चे हैं और वह गर्भवती भी है। बताया 10 फरवरी को पति उसे मायके से लेने आया, लेकिन रास्ते में गिरवां के पास दहेज को लेकर विवाद हुआ। आरोप है कि पति ने मारपीट कर उसे बच्चों समेत वहीं छोड़ दिया और खुद वापस चला गया। थाना पुलिस ने पति सहित सास, जेठ, जेठानी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। थानाध्यक्ष बिसंडा कौशल सिंह ने कहा रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें