फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: अभद्रता करने पर सहायक अध्यापक के खिलाफ रिपोर्ट

Sat, 26 Aug 2023 01:20 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
विज्ञापन
विज्ञापन
नरैनी। खंड शिक्षा अधिकारी के साथ शिक्षक की ओर से अभद्रता पूर्वक व्यवहार व हाथापाई को लेकर पुलिस ने शिक्षक के खिलाफ सुसंगत धाराओं में मामला पंजीकृत किया है।
विज्ञापन

खंड शिक्षा अधिकारी रविंद्र कुमार वर्मा ने फतेहगंज थाना पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि 22 अगस्त को उत्तर प्राथमिक विद्यालय मूडी कंपोजिट का निरीक्षण किया। इसमें चार अध्यापक एवं एक शिक्षामित्र अनुपस्थित पाए गए। विद्यालय से निकलने के बाद दुर्गा चरण श्रीवास्तव सहायक अध्यापक रास्ते में मिले और बाइक उनकी गाड़ी के सामने लगा दी। दुर्गा चरण ने अभद्रता की। जब उन्होंने अपने स्कूल जाने के लिए कहा तो हाथापाई करने पर उतर आए। मई माह में विद्यालय का निरीक्षण किया गया था, जिसके कारण समस्त स्टाफ का वेतन रोक दिया गया था। इसी से नाराज होकर पीछा करते हुए, दूसरे स्कूल में पहुंचकर यह व्यवहार किया गया। थानाध्यक्ष फतेहगंज हेमराज सरोज ने बताया खंड शिक्षा अधिकारी की तहरीर पर सहायक अध्यापक दुर्गा चरण श्रीवास्तव के खिलाफ धारा 341, 352 ,353 के तहत मामला पंजीकृत किया गया है ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें