फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: बेंदा घाट पुल के क्षतिग्रस्त पिलर की मरम्मत शुरू

Sun, 02 Jul 2023 11:58 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो-05 क्षतिग्रस्त हिस्से की मरम्मत के लिए की गई बैरिकेडिंग।
विज्ञापन

बेंदा घाट पुल के क्षतिग्रस्त पिलर की मरम्मत शुरू
वाहनों की आवाजाही से हो रही कार्य में परेशानी
यातायात रोकने की कार्यदायी संस्था ने मांगी अनुमति
संवाद न्यूज एजेंसी

तिंदवारी। बेंदाघाट पुल के क्षतिग्रस्त छठवें पिलर की मरम्मत का कार्य शुरू हो गया। हालांकि बारिश में निकल रहे छोटे वाहन कार्य में आड़े आ रहे हैं। इसको लेकर अवर अभियंता ने आवागमन पूरी तरह से बंद करने की अनुमति मांगी है।
बांदा टांडा नेशनल हाईवे में बेंदा घाट पर यमुना नदी पर बना पुल भारी वाहनों की धमाचौकड़ी के चलते 23 फरवरी को छठे पिलर के पास क्षतिग्रस्त हो गया था। मरम्मत के 10 दिन बाद दो अप्रैल को पुल पुनः उसी स्थान पर दोबारा क्षतिग्रस्त हो गया था। तब डीएम के आदेश पर भारी वाहनों की आवाजाही रोक दी गई थी। छोटे और हल्के चार पहिया वाहन निकल रहे थे। दिल्ली की एनएचएआई की टीम ने पुल की क्षमता की जांच की थी। इसके तीन माह बाद शनिवार को एनएचएआई रायबरेली की टीम ने छठे पिलर के पास क्षतिग्रस्त हिस्से की मरम्मत शुरू कराई, लेकिन बारिश के दौरान पुल से निकल रहे छोटे और हल्के वाहन की आवाजाही आड़े आ रही थी। इसे लेकर अवर अभियंता ने एनएचएआई रायबरेली और लखनऊ को सूचना दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एनएचएआई रायबरेली के अवर अभियंता आयुष्मान का कहना है कि पुल के क्षतिग्रस्त हिस्से की मरम्मत शुरू करा दी है, बारिश के चलते छोटे वाहनों की आवाजाही से दिक्कत हो रही है। इसकी सूचना विभाग को दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें