फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: छह माह से क्षतिग्रस्त पुलिया की हुई मरम्मत

विज्ञापन
फोटो - 14 शिवपुरी वार्ड में पुलिया की मरम्मत करते पालिका कर्मी। संवाद
विज्ञापन
अतर्रा। शिवपुरी वार्ड में गौरा बाबा मंदिर मार्ग पर बीते छह माह से टूटी पड़ी पुलिया की मरम्मत शुरू कर दी गई है। इस मार्ग से रोजाना स्कूल-कॉलेज के छात्र-छात्राएं और श्रद्धालु आवागमन करते हैं। टूटी पुलिया के कारण राहगीरों को हादसे का खतरा बना रहता था। बीते दिनों अमर उजाला ने टूटी पुलिया से हादसे का खतरा शीर्षक से समस्या को प्रमुखता से प्रकाशित किया। इसके बाद नगर पालिका के जिम्मेदारों की नींद टूटी और उन्हें आला अधिकारियों की फटकार भी सुननी पड़ी। बुधवार को पालिका ने कर्मचारियों की टीम भेजकर पुलिया की मरम्मत का कार्य कराया। स्थानीय शिवदत्त त्रिपाठी, राजेन्द्र शर्मा, अशोक अग्रवाल, विनीता द्विवेदी आदि ने राहत की सांस लेते हुए कहा कि जन समस्याओं को अखबार के जरिए अधिकारियों तक पहुंचाने के बदौलत ही उनकी महीनों पुरानी समस्या का समाधान हो सका है। (संवाद)

फोटो - 14 शिवपुरी वार्ड में पुलिया की मरम्मत करते पालिका कर्मी। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें