बांदा। मंडल रेल प्रबंधक (डीआरएम) आशुतोष कुमार ने गुरुवार को मटौंध व खैरार रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया। उन्होंने ट्रैक में बदली जा रही गिट्टी व स्लीपर को देखा।
अधिकारियों को गुणवत्ता व समयबद्धता के साथ कार्य कराने के निर्देश दिए। आम लोगों की शिकायत पर वह खैरार, मटौंध, इचौली के सब-वे में भरे पानी व धंसी दीवार को देखने गए। अधिकारियों को निर्देश दिए कि सब-वे से तत्काल पानी निकलवाया जाए। पानी जमा न हो इसके उपाय किए जाएं। धंसी दीवार की मरम्मत कराने के निर्देश दिए। वरिष्ठ मंडली इंजीनियर (समन्वय) आशुतोष चौरसिया, मंडल इंजीनियर (पूर्व) आयुष श्रीवास्तव, रेल पर्यवेक्षक, स्टेशन प्रबंधक सहित संरक्षा विभाग के अधिकारी रहे। संवाद