फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

15 दिन में दूर करें मुक्तिधाम की बदहाली

विज्ञापन
Remove Muktidham's plight in 15 days - फोटो : BANDA
विज्ञापन
बांदा। हरदौली घाट मुक्तिधाम की बदहाली पर डीएम अनुराग पटेल ने असंतोष जताते हुए नगर पालिका ईओ को तत्काल व्यवस्थाएं दुरुस्त कराने के निर्देश दिए हैं। सोमवार को डीएम ने मुक्तिधाम का निरीक्षण किया। सार्वजनिक शौचालय गंदा और पानी की टंकी टूटी मिली। यहां पांच शव दाह के लिए शेड निर्माण हो चुका है, लेकिन स्टैंड नहीं है। डीएम ने ईओ को निर्देश दिए कि सारी व्यवस्थाएं 15 दिन के अंदर दुरुस्त कराएं। ईओ बुद्धि प्रकाश ने बताया कि कानपुर से कास्ट आयरन के स्टैंड मंगाए गए हैं। खराब शवदाह मशीन को भी दुरुस्त कराने के निर्देश दिए। मुक्तिधाम प्रबंधक संतोष कुमार गुप्त ने डीएम से कहा कि पुराने केन नदी पुल से बाईपास पुल तक नदी किनारे पिचिंग बनवाकर दोनों पुलों को जोडने के लिए लिंक मार्ग और चेकडेम बनवाया जाए। डीएम ने इस बारे में सिंचाई विभाग से बात करने का आश्वासन दिया। डीएम ने खाईंपार मुक्तिधाम का भी निरीक्षण किया। यहां दो शवदाह शेडों का निर्माण हो चुका है। इन्हें शीघ्र चालू करने के निर्देश दिए। सफाई व्यवस्था भी रोजाना कराने को कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें