फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: जयंती पर राजीव गांधी को याद किया

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। जिला कांग्रेस कार्यालय स्टेशन रोड में जयंती पर भारत रत्न राजीव गांधी की श्रद्धांजलि अर्पित की गई। उनके बताए रास्ते पर चलने का संकल्प लिया गया। जिलाध्यक्ष प्रद्युम्न दुबे लालू ने कहा कि समृद्ध व सशक्त भारत राजीव गांधी की देन है। ग्राम पंचायतों को उन्होंने सशक्त बनाया और डिजिटल इंडिया की बुनियाद रखी। कंप्यूटर क्रांति, दूर संचार क्रांति उनकी देन है। पंचायती राज व शहरी ग्रामीण संस्थाओं में महिलाओं, पिछड़ों, अनुसूचित जाति को आरक्षण देना सुनिश्चित किया। प्रदेश महासचिव अखिलेश कुमार शुक्ला ने शिवबली सिंह, बीलाल, सुखदेव गांधी को सम्मानित किया। शोएब रिजवी, सत्यप्रकाश, संजय द्विवेदी, वीरेंद्र धुरिया, धीरू पांडेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें