फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: व्यंग्य संग्रह ‘कतरने’ भाग-2 का विमोचन

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। शहर के डीएवी काॅलेज स्थित मैरिज हाल में आयोजित कार्यक्रम में रचनाकार कैलाश मेहरा के व्यंग्य संग्रह ‘कतरने’ भाग-2 का विमोचन किया गया। रुचि मेहरोत्रा ने व्यंग्य संग्रह भाग-दो पर प्रकाश डाला। कहा कि इसमें 126 व्यंग्य रचनाएं हैं, जो वर्ष 2003 से 2021 के 18 साल के कालखंड से संबंधित हैं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि कैलाश मेहरा पेशेवर लेखक नहीं है। जब सामाजिक विसंगतियां उनको बेचैन करती है, पीड़ा पहुंचाती हैं तो वह उसे व्यंग्य के माध्यम से व्यक्त करते है। ऐसा ही उन्होंने पहले व्यंग्य संग्रह ‘कतरने’ भाग-एक में भी किया है, जिसका विमोचन 12 फरवरी 2021 को हुआ था। वर्ष 1990 से 2003 तक के व्यंग्य संकलित है। उच्च न्यायालय के पूर्व न्यायमूर्ति राजा रमाकांत त्रिवेदी ने मेहरा के व्यंग्य की तारीफ की। साहित्यकार चंद्रिका प्रसाद दीक्षित ने संग्रह के कुछ अंशों पर प्रकाश डाला। भविष्य में हरिशंकर परसाई, शरद जोशी, रीलाल शुक्ल की शैली की छाप अपनी रचनाओं में परोसने की अपेक्षा की। पद्मश्री उमाशंकर पांडेय, पीयूष खन्ना, प्रभा खन्ना आदि लोग मौजूद रहे। संचालन अधिवक्ता आंनद सिंह ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें