बांदा। शहर कोतवाली क्षेत्र के खाईंपार मोहल्ला निवासी मालती देवी ने कोतवाली में दी तहरीर में बताया कि पति शैलेंद्र कुमार की बीते वर्ष दो फरवरी को मौत हो गई थी। सतना में नागौद स्थित बैंक खाते में बीमे के पांच लाख रुपये की धनराशि आई थी। पति और माता-पिता की मौत के चलते वह बेसहारा हो गई थी।
ऐसे में मालती और उनके बच्चों को खाईंपार निवासी बहन योगेश्वरी देवी व उनके पति सुरेश कुमार ने सहारा दिया। अपने घर रखा। आरोप है कि बहनोई ने एटीएम कार्ड और चेक के माध्यम से दो लाख 60 हजार रुपये निकाल लिए। कार्ड और चेक बहनोई अपने पास ही रखता था।
इसकी जानकारी जब मालती को हुई तो उन्होंने निकाली गई रकम मांगी। रकम लौटाने के बजाए अभद्रता और धमकी देते हुए मालती को बच्चों सहित घर से निकाल दिया। पीड़िता की तहरीर पर शहर कोतवाली में बहन-बहनोई के खिलाफ मामला दर्ज कराया है।