बांदा। माध्यमिक शिक्षा परिषद प्रयागराज ने कक्षा नौ व 11 में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं की पंजीयन की तिथि को बढ़ा दिया है। अब यह छात्र-छात्राएं अपना पंजीयन 10 सितंबर तक करा सकते हैं। पंजीयन शुल्क 50 रुपये रखा गया है। इनके पंजीयन जांच की अंतिम तिथि 13 सितंबर तक रखी गई है। इसके बाद संशोधन का कार्य 14 से 20 सितंबर तक चलेगा। स्कूल व संस्था सभी पपत्रों को 30 सितंबर तक जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय में जमा कर सकेंगे। डीआईओएस दिनेश कुमार ने बताया कि कक्षा नौ में अब तक 23,382 व कक्षा 11 में 16985 पंजीयन हुए हैं। अब यूपी बोर्ड की ओर से एक और मौका दिया गया है। छात्र-छात्राएं अपना पंजीयन निर्धारित तिथियों में करा लें। (संवाद)