बांदा। शहीदाने कर्बला की याद में मनाए जाने वाले मोहर्रम की नौवीं को कोतवाली के सामने ताजियों का मिलाप हुआ। देर रात शहर के 52 इमामबाड़ोंं में अलाव का मंजर भी रहा।
शुक्रवार को अर्दली बाजार से दीना का ताजिया, कटरा रेलवे क्रासिंग से बब्बू ठेेकेदार का ताजिया, बाकरगंज चौराहे से घड़ी साज वालों का ताजिया और अवस्थी ढाल से मन्नू का ताजिया, छिपटहरी से हमीद का ताजिया और मर्दन नाका से कल्लू का ताजिया समेत छह ताजियों का मिलाप हुआ। मातमी ढोल तांशों के बीच अपने परंपरागत मार्गों से होकर ताजिया अपने-अपने इमामबाड़ों में रखे गए। उधर, पदमाकर चौराहा स्थित शिया इमामबाड़े में मजलिसों का दौर जारी रहा। उधर, देर रात शहर के 52 इमामबाड़ों में अलाव का मंजर रहा।