फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्राली चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
हत्या स्थल के पास चोरी हुई थीं ट्राली अतर्रा ( बांदा ) बदौसा रोड पर हुए हत्याकांड के घटनास्थल से महज 100 मीटर दूरी पर स्थित वेल्डिंग की दुकान से इसी वर्ष फरवरी में दो ट्रैक्टर ट्राली चोरी हुई थीं। इसमें पुलिस के एक फालोवर के नाम की भी चर्चा थी। पुलिस ने दबाव बनाकर ट्राली वापस दिलवाकर मामले को रफा-दफा करा दिया था। शाहिद पुत्र शाकिर अली निवासी बदौसा रोड ने पुलिस में तहरीर दी थी। किंतु पुलिस पर मुकदमा न करने का आरोप है। शाहिद ने कहा कि पुलिस विभाग में जिले पर ही तैनात कस्बा निवासी फॉलोअर अपराधों को अंजाम देता है।वह अपने भाई के साथ मिलकर उसके दरवाजे से दो ट्रैक्टर ट्रालियां चोरी कर ले गया था । पुलिस द्वारा कोई कार्रवाई न होते देख शाहिद ने स्वयं चोरों का पता लगाया और ट्राली खोज निकाली थी। पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की । फालोवर पेशेवर बताया जा रहा है । चौकीदार की हत्या के बाद लोगों में इस बीती घटना की भी चर्चा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें