फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: बारिश से कच्ची दीवार ढही, बच्ची की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। बारिश के चलते गुरुवार की रात घर की कच्ची दीवार ढह गई। नानी के घर आई छह साल की बच्ची की मलबे में दबकर मौत हो गई।
विज्ञापन

हमीरपुर जिले के बिवांर थाना क्षेत्र के रोहारी गांव की अंशिका (6) पुत्री हरगोविंद कुशवाहा मां रामबाई के साथ ननिहाल तिंदवारी थाना क्षेत्र के बछउरा गांव आई थी। गुरुवार की शाम तेज बारिश हो रही थी। देर शाम मां और नानी रानी के साथ थी और रसोई में पास ही खेल रही थी। बारिश में कमजोर हुई कच्ची दीवार अचानक ढह गई। इसमें दबकर अंशिका गंभीर रूप से घायल हो गई। परिजनों ने मलबे से निकालकर तिंदवारी पीएचसी में दिखाया। डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। अंशिका तीन बहनों में दूसरे नंबर की थी। पिता मजदूरी करते हैं। तिंदवारी थानाध्यक्ष कौशल सिंह ने बताया कि बारिश की वजह से कच्ची दीवार ढहने से हादसा हुआ है। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। (संवाद)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें