फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: यूपीएससी परीक्षा पास कर रविशंकर बने असिस्टेंट डायरेक्टर

Mon, 20 Oct 2025 12:47 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
विज्ञापन
फोटो - 11 परिजनों के साथ यमरेही नाथ मंदिर में जलाभिषेक करते चयनित रविशंकर। संवाद
विज्ञापन
कमासिन। कुमेढा गांव निवासी शिवशंकर अग्रहरि के पुत्र रविशंकर को यूपीएससी परीक्षा में सफलता मिली। आयोग की परीक्षा पास करने के बाद उनका चयन जिला युवा अधिकारी के पद पर हुआ है। उनके चयन पर परिवार व गांव में हर्ष है। रविवार को गांव पहुंचने पर परिजनों व प्रधान प्रतिनिधि अरविंद गुप्ता ने उनका स्वागत किया। रविशंकर ने अपनी सफलता का श्रेय अपने पूर्व स्कूल जवाहर नवोदय विद्यालय के फाउंडेशन, दिवंगत माता व मित्रों को दिया है। बताया कि दूसरे प्रयास में उनको सफलता हासिल हुई है। वहीं यमरेही नाथ मंदिर में परिजनों के साथ पूजन भी किया। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें