फोटो38 - शिक्षिका रश्मि अग्रवाल। स्रोत- स्वयं।
बांदा। बेसिक शिक्षा विभाग से राज्य अध्यापक पुरस्कार के लिए जनपद से एक शिक्षिका को चयनित किया गया है।
बड़ोखर खुर्द ब्लॉक के उच्च प्राथमिक विद्यालय जारी भाग-एक में तैनात विज्ञान शिक्षिका रश्मि अग्रवाल इस पुरस्कार के लिए चयनित की गई हैं। शिक्षिका रश्मि अग्रवाल ने बताया कि शिक्षा में उत्कृष्ट कार्य, नवाचार आदि के लिए यह पुरस्कार दिया जाना है। पांच सितंबर को मुख्यमंत्री उन्हें इस सम्मान से नवाजेगे। उन्होंने राज्य अध्यापक पुरस्कार के लिए फरवरी 2025 में आवेदन किया था। उनका साक्षात्कार 12 अगस्त को निदेशालय लखनऊ में हुआ था। शिक्षा के क्षेत्र में बेहतर काम करने के एवज में पूर्व में भी वह राज्य स्तर पर कई बार सम्मानित हो चुकीं हैं। उनकी इस सफलता पर सहयोगी शिक्षकों व शिक्षक समुदाय ने हर्ष व्यक्त किया है।