फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: खेत में बकरी चराने गई बालिका से दुष्कर्म

Thu, 26 Oct 2023 11:57 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
विज्ञापन
विज्ञापन
नरैनी। खेत में बकरी चराने गई किशोरी के साथ गांव के ही एक युवक ने दुष्कर्म किया। मां की तहरीर पर गिरवां पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन


खुरहंड चौकी क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने थाने को दी तहरीर में बताया कि मंगलवार की शाम उसकी नौ वर्षीय नाबालिग पुत्री अपने खेत में बकरी चराने गई हुई थी। तभी दूसरे खेत पर मौजूद गांव के ही एक युवक अंकित ने आकर उसे पकड़ लिया। अपने खेतों की तरफ ट्यूबवेल में घसीटते हुए ले गया और दुष्कर्म किया। खुरहंड चौकी इंचार्ज नंदराम प्रजापति ने बताया मां की तहरीर पर आरोपी अंकित निवासी मकरी के खिलाफ दुष्कर्म और पाॅक्सो एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज की गई है। आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें