फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: रामप्रसाद बिस्मिल ने 10 विकेट से जीता मैच

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। क्रांतिवीर मेगा टी-10 द्वारा राइफल क्लब खेल मैदान में आयोजित टूर्नामेंट तीन मैच खेले गए।
विज्ञापन

पहला मैच भगतसिंह इंकलाब व रोशनसिंह डेयरडेविल्स के बीच खेला गया। पहले बल्लेबाज़ी भगतसिंह इंकलाब टीम ने की। टीम 10 ओवर पूरे नही खेल सकी। 6.5 ओवर में 23 रनों पर पूरी टीम आल आउट हो गई। जवाब में उतरी रामप्रसाद बिस्मिल सरफरोश ने इस मैच को एक ओवर में 26 रन बनाकर इस मैच को 10 विकेट से जीत लिया।
दूसरा मैच सुभाष चंद्र बोस सुपरकिंग व अहमदउल्ला शाह रिबेलियंस के बीच खेला गया। पहले बल्लेबाजी करते हुए सुभाषचंद्र बोस सुपरकिंग ने निर्धारित 10 ओवर के मैच में नौ विकेट खोकर 109 रन बनाए। जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी अहमदुल्ला शाह रिबेलियन्स ने इस मैच को 9.1 ओवर में 6 विकेट से जीत लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कांग्रेस पार्टी के जिला अध्यक्ष राजेश दीक्षित, खाद्य अधिकारी शरद सोनकर, विकल्प शर्मा, वार्ड मेंबर इरफान खान, शाहिद बेग (चांद), अशुतोष राणा, शालू हैदर, तनु नंदा, सादिक अली, शब्बीर रिज़वी, टूर्नामेंट अध्यक्ष कुतैबा ज़मा खां आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें