फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: रामकिशोर अध्यक्ष व हनुमानदास बने महासचिव

विज्ञापन
विज्ञापन
खप्टिहाकलां। पैलानी तहसील अधिक्ता संघ चुनाव में अध्यक्ष पद पर रामकिशोर पाल ने प्रतिद्वंदी कमालुद्दीन को दो मतों से हराला। उन्हें 24 मत व कमालुद्दीन को 22 मत मिले। महासचिव पद पर हनुमानदास तिवारी ने चार मतों से अशोक सिंह को हराया। एल्डर्स कमेटी अध्यक्ष भीष्म देव शुक्ला व सदस्य शिव बाबू तिवारी तथा शकील खान की देखरेख में मंगलवार को मतदान हुआ। शाम को मतगणना की गई। वरिष्ठ उपाध्यक्ष श्रवण कुमार गुप्त, सामान्य उपाध्यक्ष वीरेंद्र कुमार यादव, कनिष्ठ उपाध्यक्ष उमाशंकर यादव, कोषाध्यक्ष रामनरेश त्रिपाठी, संयुक्त सचिव प्रशासन जमील खां, संयुक्त सचिव पुस्तकालय अवनीश कुमार त्रिवेदी,संयुक्त सचिव प्रशासन विष्णु दत्त द्विवेदी, वरिष्ठ कार्यकारिणी सदस्य रमेशचंद्र, कनिष्ट कार्यकारिणी सदस्य अभय कुमार निर्विरोध निर्वाचित हुए। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें