फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: सोमवती अमावस्या पर रेलवे ने चलाईं मेला स्पेशल तीन ट्रेनें

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। रेलवे प्रशासन ने चैत्र की सोमवती अमावस्या पर चित्रकूटधाम के लिए तीन मेला स्पेशल ट्रेनों का संचालन शुरू किया है। मेला स्पेशल ट्रेनें 10 अप्रैल तक तक चलेंगी। इनमें एक मेला स्पेशल ट्रेन कानपुर से और दो वीरांगना लक्ष्मीबाई (झांसी) स्टेशन से संचालित होंगी। सभी छोटे-बड़े स्टेशनों पर तीनों ट्रेनों का ठहराव होगा।
विज्ञापन

सोमवती अमावस्या मेला में 10 से 12 लाख तक श्रद्धालुओं के चित्रकूट पहुंचने की संभावना है। इसी को लेकर रेलवे ने तीन मेला स्पेशल ट्रेनें चलवाई हैं। मंडल रेल प्रबंधक (डीआरएम) झांसी के जनसंपर्क अधिकारी मनोज सिंह ने बताया कि पहली मेला स्पेशल ट्रेन वीरांगना लक्ष्मीबाई (झांसी) से सुबह 10:10 बजे चलेगी, जो शाम 5:15 बजे चित्रकूटधाम कर्वी पहुंचेगी।
वापसी में यह ट्रेन चित्रकूटधाम कर्वी से शाम 6:25 बजे चलकर वीरांगना लक्ष्मीबाई (झांसी) रात एक बजे पहुंचेगी। दूसरी मेला स्पेशल ट्रेन वीरांगना लक्ष्मीबाई (झांसी) से शाम 8:10 बजे चलकर रात एक बजे बांदा आएगी। चित्रकूटधाम कर्वी रात 3:05 बजे पहुंचेगी। वापसी में यह ट्रेन चित्रकूटधाम कर्वी से तड़के 4:40 बजे चलकर बांदा 6:45 बजे आएगी। वीरांगना लक्ष्मीबाई (झांसी) स्टेशन सुबह 11:10 बजे पहुंचेगी।
विज्ञापन

इसके अलावा कानपुर से भी एक मेला स्पेशन ट्रेन चलाई गई है। यह मेला स्पेशल ट्रेन कानपुर से दोपहर दो बजे चलकर शाम 5.25 बजे बांदा पहुंचेगी। यह ट्रेन 8:55 बजे चित्रकूटधाम कर्वी आएगी। वापसी में यह ट्रेन चित्रकूट से रात 10 बजे चलकर बांदा स्टेशन 11:30 बजे आएगी, जबकि तड़के चार बजे यह ट्रेन कानपुर पहुंचेगी। इन ट्रेनों का झांसी से चित्रकूटधाम कर्वी और कानपुर से चित्रकूटधाम कर्वी के बीच पड़ने वाले सभी स्टेशनों पर ठहराव दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें