संवाद न्यूज एजेंसी
बांदा। मिलावटी खाद्य पदार्थों की बिक्री पर अंकुश लगाने के लिए खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने सोमवार को दुकानों पर छापे मारे। टीम को देखते ही दुकानदार शटर गिराकर भाग गए। हालांकि टीम ने दो दुकानों से कुट्टू का आटा व किशमिश का नमूना लिया।
सहायक आयुक्त (खाद्य) जयप्रकाश तिवारी ने बताया कि सोमवार को शहर के मोहल्ला बिजली खेडा में गजराज की किराना दुकान से किशमिश व कालूकुआं में मोहित की दुकान से कुट्टू का आटा का नमूना लिया गया।
रेस्टोरेंट राजदरबार एवं मेसर्स आरएम ग्रुप ऑफ इंटर प्राइजेज को साफ-सफाई रखने व अवसानित खाद्य को पृथक से नॉट फॉर सेल जोन में रखने और किचेन में कर्मियों को हेड वेयर ग्लब्स व अप्रेन पहनकर काम करने के निर्देश दिए।
कहा कि इसके पूर्व नवीन फल मंडी तिंदवारी रोड, खुरहंड में छापेमारी कर नमून लिए गए। इस मौके पर खाद्य सुरक्षा अधिकारी मौजूद रहे।ह