बांदा। दो अलग-अलग ट्रेनों से चोर गिरोह ने दो महिला यात्रियों के जेवर से भरे बैग पार कर दिए। दोनों यात्रियों ने बांदा जीआरपी थाने में अज्ञात में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
महोबा के सूपा गांव की रहने वाली ऋचा शिवहरे ने जीआरपी बांदा में दी तहरीर में बताया कि वह दो दिसंबर को वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी एक्सप्रेस से पति व एक साल की पुत्री के साथ यात्रा कर रही थीं। बांदा आने पर उनका जेवर से भरा बैग गायब था।
उधर, चित्रकूट के सालिक जनरल स्टोर बाजार रोड निवासी सतरूपा ने कानपुर जीआरपी में दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि वह सात दिसंबर को ट्रेन से जनरल टिकट लेकर यात्रा कर रही थीं। रास्ते में उनका ट्राली बैग किसी ने पार कर दिया। उसमें जेवर रखे थे। दोनों मामलों में बांदा व कानपुर जीआरपी पुलिस छानबीन कर रही है।