फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: भाजपा नेता की गिरफ्तारी के लिए धरना

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। स्टाफ नर्स के साथ लूट और छेड़खानी के आरोपी पूर्व भाजयुमो जिलाध्यक्ष की गिरफ्तारी की मांग को लेकर स्टाफ नर्सों ने कामकाज बंद कर धरना दिया। स्टाफ नर्सों ने पुलिस सुरक्षा न मिलने पर नाइट ड्यूटी से भी इन्कार कर दिया। तकरीबन दो घंटे तक धरना चलने के बाद शहर कोतवाल धरनास्थल पर पहुंचे। पीड़िता स्टाफ नर्स का बयान दर्ज कराकर आश्वासन दिया कि रिपोर्ट दर्ज हो गई है।
विज्ञापन

जल्द ही गिरफ्तारी की जाएगी। जिला अस्पताल में तैनात स्टाफ नर्स ने कोतवाली में दी तहरीर में बताया कि 28/29 मार्च की रात शराब के नशे में भाजयुमो के पूर्व जिलाध्यक्ष कटरा मोहल्ला निवासी पुष्कर द्विवेदी ने दो साथियों के साथ उसके साथ अभद्रता कर छेड़खानी की और मोबाइल भी छीन लिया। घटना जिला अस्पताल में लगे सीसीटीवी में कैद है। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज में घटना की पुष्टि करने के बाद पुष्कर द्विवेदी और दो अन्य के खिलाफ छेड़खानी और लूट की धारा में रिपोर्ट दर्ज की है।
उधर, सोमवार को सुबह 10 बजे जिला अस्पताल परिसर में स्टाफ नर्स ने विरोध जताते हुए धरना दिया। धरने में स्टाफ नर्स ने बिना पुलिस सुरक्षा के रात में ड्यूटी करने से इनकार कर दिया। इस बीच मौके पर पहुंचे कोतवाल अनूप कुमार दुबे ने पीड़ित स्टाफ नर्स के बयान दर्ज कराए। साथ कोर्ट में भी बयान दर्ज करवाने की बात कही। कहा कि कार्रवाई चल रही है। जल्द ही गिरफ्तार भी किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें