फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: जेल में केजरीवाल को प्रताड़ित करने के विरोध में प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को जेल में प्रताड़ित करने के विरोध में इंडिया गठबंधन ने कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन डीएम को सौंपकर केजरीवाल की रिहाई की मांग की।
विज्ञापन


प्रदर्शनकारियों ने कहा कि अरविंद केजरीवाल कई महीनों से तथाकथित दिल्ली के शराब घोटाले के आरोप में राजनीतिक साजिश के चलते जेल में हैं। उनके खिलाफ ईडी और सीबीआई कोई भी सबूत कोर्ट में नहीं दे पाईं। आरोप लगाया कि केजरीवाल की लोकप्रियता से परेशान होकर भाजपा उन्हें खत्म करने की कोशिश में लगी है। जेल में उनको प्रताड़ित किया जा रहा है। वह बीमार हैं, सही इलाज नहीं दिया जा रहा है।

कहा कि केजरीवाल का दोष इतना है कि उन्होंने दिल्ली की जनता को बेहतर शिक्षा, स्वास्थ्य व सुरक्षा जैसी सुविधाएं मुहैया कराई हैं, जिससे उनकी पूरे देश में लोकप्रियता बढ़ी है। राष्ट्रपति से केजरीवाल को जेल में बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के साथ ही रिहा किए जाने की मांग की है। सांसद प्रतिनिधि पूर्व मंत्री शिवशंकर पटेल, सपा जिलाध्यक्ष मधुसूदन कुशवाहा, आप जिला सचिव अवधेश गुप्ता, नंद किशोर यादव, दिवाकर सिंह, पूर्व सपा चेयरमैन मोहन साहू, कांग्रेस के वीलाल, वीरेंद्र पांडेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें