बांदा। नटराज संगीत महाविद्यालय में सोमवार को फागुन रंगोत्सव का शानदार आयोजन किया गया। इसमें सत्संग, कीर्तन, भजन, फाग और कथक नृत्य पेश किया गया। विभाग गुरु अनुपमा त्रिपाठी के निर्देशन में छात्र-छात्राओं ने शानदार प्रस्तुतियां दीं।
कथक नृत्य शैली में खेले बृज में होली कन्हैया, काहे कान्हा करत बरजोरी, आई होली आई और बुंदेलखंड के प्रसिद्ध होरी नृत्य ने दर्शकों का मनमोह लिया। प्रबंधक डॉ.धनंजय सिंह और प्राचार्य अनुराधा सिंह ने अतिथियों का आभार जताया।