फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विधानसभा में उठाई जाएंगी व्यापारियों की समस्याएं: कंछल

Sat, 28 Oct 2023 12:48 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
विज्ञापन
विज्ञापन
बबेरू। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के प्रदेश अध्यक्ष बनवारी लाल कंछल ने चंद्र प्रकाश अधिकारी को नगर अध्यक्ष और शिव शंकर गुप्ता को नगर महामंत्री बनाए जाने की घोषणा की। कहा कि व्यापारियों की समस्याएं विधानसभा में भी उठाई जाएंगी।
विज्ञापन



संगठन के पदाधिकारियों के साथ हुई गोष्ठी में अध्यक्ष बनवारी लाल कंछल ने कहा कि ऑनलाइन ट्रेडिंग के कारण व्यापारियों और उनके कर्मचारियों का भविष्य बर्बाद होता जा रहा है। विधानसभा में व्यापारी साथियों के माध्यम से समस्या को उठाया जाएगा। उन्होंने कहा कि व्यापारी का दुर्घटना बीमा 10 से बढ़ाकर 25 लाख, पेंशन 40 हजार रुपये प्रतिमाह किए जाने की मांग रखी जाएगी।

दुकान लुटने, जलने पर 25 लाख रुपये का बीमा सामान्य व मृत्यु पर 25 लाख की जगह 50 लाख दिए जाने की मांग की जा रही है। मंडी शुल्क एक प्रतिशत लागू हो। जीएसटी में तमाम खामियां हैं, उनको दूर किया जाना चाहिए। इस मौके पर डॉ. ओम प्रकाश गुप्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें